Breaking News

शाहपुरा भाजपा,मंडल ने शक्ति केंद्र कंचनपुर बुथ में मनाया पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती

0 199

 

 

जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव कि रिपोर्ट

 

 

शाहपुरा, डिंडोरी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मंडल शाहपुरा द्वारा शक्ति केंद्र कंचनपुर के बूथ क्रमांक 107 में बुधवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के अवसर पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।

 

यह कार्यक्रम मंडल अध्यक्ष भजन चक्रवर्ती, मंडल महामंत्री नितिन गुप्ता और बसंत कुशराम, तथा शक्ति केंद्र प्रभारी उमेश रजक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

 

कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन और उनके सिद्धांतों, विशेषकर ‘एकात्म मानववाद’ के दर्शन पर प्रकाश डाला और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

 

इस अवसर पर मंडल के मंत्री राधे श्याम साहू, बूथ अध्यक्ष संजू साहू, वरिष्ठ सदस्य दशरथ झरिया, शंभू साहू, परसराम साहू, शिवराज सिंह तेकाम, रमैया झरिया सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर पार्टी को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment