सोनभद्र हुंडई का नया शोरूम अनपरा में सेल्स और सर्विस आउटलेट शुरू, ऊर्जांचल के ग्राहकों को मिलेगी सुविधा

0 277

बीना /सोनभद्र – औड़ी-सिंगरौली मार्ग पर हुंडई का नया सेल्स और सर्विस शोरूम खुल गया है। डीलर निशांत पांडेय (गोकुल) ने विधिवत पूजन के बाद नारियल तोड़कर शोरूम का शुभारंभ किया।

नए आउटलेट में हुंडई की सभी मॉडल की कारें उपलब्ध होंगी। साथ ही डिजिटल सर्विस की सुविधा भी मिलेगी। इस शोरूम से अनपरा, रेनूसागर, परासी, गरबधा, अनपरा कॉलोनी, बीना, शक्तिनगर, अंबेडकर नगर, मोरवा, झिगुरदा, ककरी, डिबुलगंज, बीजपुर और रेणुकूट के निवासियों को लाभ मिलेगा।

शुभारंभ समारोह में सोनभद्र हुंडई के मैनेजर मोहम्मद फारूक, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रभा शंकर मिश्रा, कुशल मिश्रा, विपिन पटेल, सेल्स मैनेजर संजय तिवारी, दीपक सिंह सहित क्षेत्र के कई लोग मौजूद रहे। इस शोरूम की शुरुआत से ऊर्जांचल क्षेत्र के ग्राहकों को अब वाहन खरीदने और सर्विस के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment