ऑटो चालक मौत को दे रहे हैं दस्तक जिम्मेदार बेखबर*

✅
ऑटो चालक मौत को दे रहे हैं दस्तक, जिम्मेदार बेखबर
डिंडौरी। रिपोर्ट – खमोद चन्देल
डिंडोरी से समनापुर रोड मैं ऑटो चालकों की लापरवाही लोगों की जान पर भारी पड़ रही है। रोजाना ऑटो चालक क्षमता से कहीं अधिक सवारियां भरकर स्कूली बच्चों सहित यात्रियों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे हैं। जिले में सड़क हादसों के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग आंखें मूंदे बैठे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि हर दिन ओवरलोड ऑटो सड़क पर फर्राटा भरते हैं, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। बावजूद इसके परिवहन विभाग और पुलिस प्रशासन की चुप्पी कई सवाल खड़े करती है। जब कोई गंभीर घटना घटती है तो दिखावे की कार्रवाई होती है या फिर चालकों को मौन अभयदान मिल जाता है।
जनता ने प्रशासन से मांग की है कि समय रहते ऑटो चालकों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि निर्दोष बच्चों और यात्रियों की जिंदगी खतरे से बच सके।
—