सड़क हादसे में तीन बाइक सवार हुए दुर्घटना ग्रस्त

बीना : उत्तर प्रदेश बीना पुलिस चौकी क्षेत्र के वाराणसी शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर अटल अस्पताल बीना के सामने तीन बाइक सवार एक बोलेरो से टकरा गयी।
बताया जा रहा है कि बाइक सवार सनी पाण्डेय पुत्र रमाकांत पाण्डेय, विकास सिंह पुत्र अयोध्या एवं पुष्पेंद्र यादव पुत्र राम प्रताप यादव निवासी अनपरा अपने दोस्तों के साथ नेहरू शताब्दी चिकत्सालय जयंत से पिता क़ो भर्ती कराकर अपने घर जा रहे थे की अटल गेट बीना के समीप पहुते ही दुर्घटना के शिकार हो गए। आसपास के लोगों द्वारा बीना के अटक अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि सड़क पर गिरने से हाथ पैर एवं सर में तीनो क़ो चोट आयी है। एक्सरे कराने के बाद वास्तविक स्थिति का पता चल पायेगा।