सीधी खुर्द में महिला स्वास्थ्य और सशक्तिकरण की महत्वपूर्ण पहल

प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी : रिपोर्ट शाहिद खान
सीधी खुर्द। सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को “स्वस्थ नारी – सशक्त परिवार” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किशोर छात्राओं के लिए सिकल सेल जागरूकता एवं टेस्टिंग शिविर भी आयोजित किया गया, ताकि आने वाली पीढ़ी स्वस्थ और सशक्त बन सके।
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने कहा, “नारी का स्वास्थ्य ही परिवार और समाज की वास्तविक शक्ति है। यदि हमारी माताएं और बहनें स्वस्थ होंगी तो परिवार सशक्त होगा और सशक्त परिवार मिलकर एक मजबूत राष्ट्र का निर्माण करेगा।” उन्होंने किशोरियों को स्वास्थ्य, शिक्षा और अवसरों के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया।
कार्यक्रम में पार्षद पूनम सोनी, श्री विक्रम सिंह, श्री प्रमोद द्विवेदी, श्री अमित प्रधान, डॉ. मनोज परिहार, विद्यालय की प्राचार्य वर्षा गौतम, डॉ. बीनू सिंह, ऑल इंडिया लायनेस क्लब कामाख्या सीधी की अध्यक्ष डॉ. बीना मिश्रा और उनकी टीम, वैष्णवी सेवा समिति सीधी, किरण सेवा समिति रीवा और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं।