सीधी में स्कूल बस से गिरीं दो छात्राएं: 40 सीटर बस में 66 बच्चे भरने की लापरवाही; एक छात्रा रीवा रेफर,

0 267

विनय त्रिपाठी की रिपोर्ट

सीधी जिले के मझौली ब्लॉक में गुरुकुल स्कूल की बस से दो छात्राएं गिर गईं। शनिवार शाम करीब 4 बजे अमहिया तिराहे के पास हुई इस घटना में कक्षा दसवीं की छात्राएं साक्षी जायसवाल और सोनल तिवारी घायल हो गईं।

 

घायल छात्राओं को जिला चिकित्सालय सीधी ले जाया गया। साक्षी की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे रीवा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। सोनल का इलाज सीधी जिला अस्पताल में चल रहा है।

परिजनों ने लापरवाही का आरोपी लगाया

 

परिजनों के अनुसार स्कूल प्रबंधन की लापरवाही हादसे का कारण बनी। संतोष तिवारी ने बताया कि बस में 40 सीटों के मुकाबले 66 से अधिक बच्चों को बैठाया जाता है। स्कूल प्रबंधन प्रति माह 1400 रुपए शुल्क लेता है, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था पर ध्यान नहीं देता।

 

 

अब तक थाने में नहीं हुई शिकायत,

 

मड़वास थाना प्रभारी भूपेश बैस ने बताया कि पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घायल छात्राओं को अस्पताल पहुंचाया। अभी तक कोई औपचारिक शिकायत नहीं मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment