दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान 2 अक्टूबर से प्रारंभ* 

0 271

 

प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी : रिपोर्ट शाहिद खान

 

पशुपोषण, स्वास्थ्य एवं नस्ल सुधार पर मिलेगा पशुपालकों को मार्गदर्शन

 

उप संचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री द्वारा दुग्ध उत्पादन को दोगुना करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस महत्वाकांक्षी लक्ष्य की प्राप्ति हेतु जिले में दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान संचालित किया जाएगा।

 

इस अभियान को तीन चरणों में विभाजित किया गया हैकृ प्रथम चरण में 10 या उससे अधिक गाय एवं भैंस रखने वाले पशुपालकों से, द्वितीय चरण में 5 या उससे अधिक पशुधन वाले पशुपालकों से तथा तृतीय चरण में 5 से कम पशुधन वाले पशुपालकों से संपर्क किया जाएगा।

 

प्रथम चरण का शुभारंभ 2 अक्टूबर 2025 को होगा। इस दिन ग्राम सभाओं में अभियान संबंधी जानकारी ग्रामवासियों को दी जाएगी। तत्पश्चात 3 से 9 अक्टूबर 2025 तक प्रशिक्षित विभागीय अमला पशुपालकों से व्यक्तिगत भेंट कर उन्हें पशुपोषण, पशु स्वास्थ्य एवं नस्ल सुधार के विषय में जागरूक करेगा।

 

भारत पशुधन ऐप से प्राप्त सूची के आधार पर सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी एवं मैत्री कार्यकर्ता पशुपालकों के घर जाकर संपर्क करेंगे। साथ ही यह भी दर्ज किया जाएगा कि किन पशुओं में अभी तक टैग नहीं लगाए गए हैं। इस कार्य के लिए मैत्री कार्यकर्ता को प्रति पशुपालक 5 रूपये की दर से मानदेय प्रदान किया जाएगा।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment