अमहिया में उल्टी-दस्त से हड़कंप, स्वास्थ्य टीम की त्वरित कार्रवाई

0 385

 

प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी : रिपोर्ट शाहिद खान

 

मड़वास तहसील के ग्राम अमहिया में उल्टी-दस्त की शिकायतें सामने आते ही कलेक्टर श्री स्वरोचिष सोमवंशी के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुँची। टीम ने प्रभावित लोगों का परीक्षण कर उपचार उपलब्ध कराया।

 

संक्रमण रोकने के लिए मेडिकल स्टाफ ने ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल का उपयोग करने और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी। कलेक्टर ने ग्रामीणों से अपील की कि किसी भी स्वास्थ्य समस्या की स्थिति में तुरंत नज़दीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें।

 

उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्र की लगातार निगरानी की जाए और हर आवश्यक कदम उठाए जाएं ताकि स्थिति पर पूर्ण नियंत्रण रखा जा सके।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment