एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत पौधा रोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन 

0 299

पटना बिहार – नवीन कुमार की रिपोर्ट –

घोसी (जहानाबाद) नगर पंचायत घोषी के अंतर्गत ग्राम घोसी के वार्ड नं 17 में पौधा रोपण कार्यक्रम का किया गया आयोजन, इस पौधा रोपण कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य पार्षद मानमंति देवी , वहीं उपाध्यक्ष पुजा देवी ने संयुक्त रूप से की, ईस अवसर पर कार्यपालक पदाधिकारी अनु राय, स्वच्छता पदाधिकारी सिमरन कुमारी ने जन संदेश देते हुए कहा कि सांसें हो रही है कम,आओ वृक्ष लगाए हम,बृक्ष बर्षा लाती है, जीवन में हरियाली आती है ,आदी नारों के साथ 51 पौधा रोपण किया गया, वहीं पौधा रोपण के लिए आम जनता से पेड़ लगाने की अपील की, इस दौरान स्वच्छता पदाधिकारी सिमरन कुमारी ने बताया कि पेड़ लगाने के उपरांत इसकी समुचित सुरक्षा के लिए घेराबंदी किया गया है, यहां बता दें कि घोसी गांव के सुर्य मंदिर के प्रांगण परिसर में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत एक पेड़ मां के नाम बृहत पर पौधा रोपण किया गया, इस अवसर पर वार्ड पार्षद अरविंद कुमार, मनोज कुमार,भोला विश्वकर्मा, समेत कई लोग मौके पर मौजूद थे

 

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment