रीवा में मेडिकल नशे पर एसपी सख्त, सभी थाना प्रभारियों को चेतावनी – लापरवाही पर होगी कार्रवाई

0 265

रीवा। जिले में बढ़ते मेडिकल नशे को रोकने के लिए एसपी शैलेंद्र सिंह ने सभी थाना प्रभारियों को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि मेडिकल नशे पर रोक लगाना हर थाना प्रभारी की प्राथमिक जिम्मेदारी होगी, इस मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

गौरतलब है कि इससे पहले कोरेक्स तस्करी प्रकरण में दो आरक्षकों को तस्करों से संपर्क रखने के आरोप में निलंबित किया जा चुका है। इस मामले में उनके फोटो और वीडियो भी सामने आए थे।

 

रीवा लंबे समय से नशीली सिरप और टैबलेट के अवैध कारोबार को लेकर सुर्खियों में रहा है। नवागत एसपी ने कार्यभार ग्रहण करते ही स्पष्ट कर दिया था कि मेडिकल नशे को जड़ से खत्म करना उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है।

 

एसपी शैलेंद्र सिंह ने कहा कि जिले में बड़ी संख्या में नशीली सिरप का नशा किया जा रहा है। पूर्व में भी पुलिस अधीक्षकों द्वारा इस धंधे पर बड़ी कार्रवाई की गई थी, लेकिन अभी भी कुछ लोग सक्रिय हैं। आने वाले समय में उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करते हुए उनके सोर्सेस तक पहुंचा जाएगा और मेडिकल नशे को पूरी तरह समाप्त किया जाएगा।

 

 

 

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment