स्वच्छता पखवाड़ा के तहत वीरांगना रानी दुर्गावती स्टेडियम में श्रमदान, विधायक श्री ओमप्रकाश धुर्वे ने दिलाई स्वच्छता की शपथ”

0 312

 


जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव कि रिपोर्ट

 

डिंडौरी :
शहपुरा विधायक श्री ओमप्रकाश धुर्वे की अध्यक्षता में स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत वीरांगना रानी दुर्गावती स्टेडियम, शहपुरा में स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष श्रीमती शालिनी गुप्ता सहित सभी जनप्रतिनिधियों ने स्टेडियम परिसर में साफ-सफाई कर श्रमदान किया और स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता का संदेश दिया।
कार्यक्रम में नगर परिषद शहपुरा के सीएमओ एवं सफाई कर्मियों ने विशेष सहयोग प्रदान किया। साथ ही युवा समन्वयक श्री कैलाश रजक ने भी सक्रिय सहयोग देते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया तथा विधायक श्री ओम प्रकाश धुर्वे द्वारा उपस्थित जनप्रतिनिधियों, कर्मचारियों और नागरिकों को स्वच्छता बनाए रखने की शपथ दिलाई गई।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment