ग्राम भंदारगोंदी और देवखापा का आवागमन बाढ की वजह से बाधित

0 676

ग्राम भंदारगोंदी और देवखापा का आवागमन बाढ की वजह से बाधित

 

वनांचल समाचार पत्र- निलेश कलसकर

पांढुरना- आज फिर से ग्राम भंदारगोंदी तथा देवखापा के बिच मे बने जाम नदी के बिच बने रपटे पर बाढ के पाणी ने किया ग्राम वासियों का आवागमन बंद प्रशासन का नही है ध्यान जिससे आये दिन ग्राम वासी काफी परेशान रहते है ग्रामवासियों के सारे काम रूक जाते ग्राम भंदारगोंदी के आम लोगो को कोई और दुसरा रास्ता नही है जबकी ग्राम भंदारगोंदी से जुनेवानी बायपास तक रोड बना दिया जाये तो ग्राम भंदारगोंदी की आम जनता का सम्पर्क शहर से जुड सकता है परंतु प्रशासन की अनदेखी और लापरवाही के कारण जनता को परेशान होना पढ रहा है जिससे स्कूल कालेजों मे जाने वाले छात्र छात्राओं को किसानों को और ग्रामवासियों को आने जाने मे तकलीफ का सामना करना पढता है बता दे की जब बाढ आती है तब कयी घंटो तक बाढ का पाणी नही उतरता जिसमे यदि इमरजेंसी जैसी कोई समस्या हो जाये तब वह ना ता समय पर अस्पताल पहूचा है और नाही ईलाज मिल पाता यही नही जब रात के समय मे यदी बाढ आये तो सभी ग्रामवासियों को भुखे प्यासे रहकर नदी किनारे बैठे रहना पढता है और यदी कोई रपटे को पार करने की कोशिश करता है तो उसकी जान जाने का खतरा बना रहता है जिससे नदी के दुसरे किनारे फंसे लोगो के परिवार को चिंता रहती है ग्रामवासियों का तथा ग्राम के वरिष्ठ नागरिक सुनिल बेलखडे का कहना है की शासन प्रशासन इस तरफ ध्यान दे और नया पुलिया तथा ग्राम भंदारगोंदी से जुनेवानी तक रोड बनाये नही तो भविष्य मे एक बढा आंदोलन करेंगे जिसकी जिम्मेदारी स्वयम शासन प्रशासन की होंगी

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment