सीधी में बस और ट्रक की टक्कर, 8 घायलः बस का पिछला कांच टूटा, भोलगढ़ तिराहे पर हुआ हादसा

सीधी जिले के सेमरिया थाना क्षेत्र के भोलगढ़ तिराहे पर सोमवार दोपहर करीब 2 बजे सड़क हादसा हुआ। सीधी से हनुमानगढ़ जा रही व्यास मुनि बस की टक्कर एक तेज रफ्तार ट्रक से हो गई। टक्कर में बस का पिछला कांच टूट गया।
हादसे में बस में सवार 26 यात्रियों में से 8 लोग घायल हुए। सभी घायलों को सेमरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शी राम अवतार साकेत के अनुसार, दोनों वाहन तेज गति से चल रहे थे। तिराहे पर अचानक आमने-सामने आने पर दोनों ड्राइवरों ने वाहन बचाने का प्रयास किया।ड्राइवर की सूझबूझ से बस विद्युत पोल से नहीं टकराई। अगर ऐसा होता तो करंट फैलने का खतरा था। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण और सेमरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
थाना प्रभारी केदार परौहा ने बताया कि सभी घायलों को मामूली चोटें आई हैं। वे सभी खतरे से बाहर हैं। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।