पांढुरना में दो सगे और ममेरा भाई गिरफ्तारः निर्माणधीन मकान की रेकी के बाद चुराते थे कॉपर तार और केबल
पांढुरना में दो सगे और ममेरा भाई गिरफ्तारः निर्माणधीन मकान की रेकी के बाद चुराते थे कॉपर तार और केबल 
वनांचल समाचार जिला ब्युरो चिफ निलेश कलसकर
पांढुरना- पांढुरना पुलिस ने तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपी पहले निर्माणाधीन मकानों की रेकी करते थे। फिर काम करने का बहाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे।
आरोपियों ने पहली चोरी 12 अप्रैल को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस के सामने डॉक्टर विनीत श्रीवास्तव के निर्माणाधीन मकान से की थी। यहां से कॉपर के बंडल, पाइप सहित अन्य कीमती सामान चुराया था।
दूसरी वारदात 20 अगस्त को जवाहर वार्ड में शिवम पिता चंद्रकांत डवरे के निर्माणाधीन मकान में की गई। इस मकान से कॉपर वायर, ड्रिल मशीन और केबल के बंडल चोरी किए गए। पुलिस के अनुसार तीनों आरोपियों के खिलाफ महाराष्ट्र के नागपुर, अमरावती, अचलपुर और मध्य प्रदेश के भोपाल, बैतूल में भी कई अपराध दर्ज हैं।
बैतूल से तीनों गिरफ्तार
थाना प्रभारी अजय मरकाम ने बताया कि आरोपियों में बैतूल जिले के ग्राम कोसनी निवासी नितिन पिता दिलीप विश्वकर्मा और जामठि निवासी आकाश पिता दिलीप विश्वकर्मा सगे भाई हैं। तीसरा आरोपी सतपुड़ा आईटीआई के पास रहने वाला ऋतिक पिता सुभाष विश्वकर्मा इन दोनों का मामा का बेटा है।