किसानों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

वनांचल समाचार जिला ब्युरो चिफ निलेश कलसकर
आज भारतीय किसान संघ ज्ञापन दिवस के अवसर पर देश भर और प्रदेश स्तर जिला तहसील में किसानों की समस्याओं को लेकर ज्ञापन दिया।
सौंसर:-किसानों और भारतीय किसान संघ ने किसानों के बिजली सम्बंधित समस्याओ का जल्द से जल्द ध्यान दिया जाए।
कपास खरेदी में सही मापदंड अपनाकर और नई कपास जांच करने वाली मशीन लगाकर किसानों के साथ नमी के नाम पर जो कपास खरेदी में धोखा होता है उसे रोका जा सकता है ।
सोयाबीन मक्का ज्वार को समर्थन मुल्य पर खरेदी शुरू कि जाएं। नहरों कि रबि फसल बोने पुर्व साफ सफाई कि जाएं।जिन किसानों के मुंग खरेदी होने के पश्चात भुगतान नहीं हुआ उन्हें जल्द से जल्द भुगतान करे। इन सभी समस्याओ को लेकर भारतीय किसान संघ ने तहसील सौसर में माननिय अनुभागीय अधिकारी के समक्ष ज्ञापन प्रस्तुत किया।
जिसमें भारतीय किसान संघ के जिला उपाध्यक्ष रविशंकर जी धुर्वे जिला कार्यकारिणी सदस्य अंगत सिंग,दिपक कुल्हाड़े, दिनेश जी भकने एडवोकेट, सुर्यकांत जी ढोक एडवोकेट, तहसील अध्यक्ष आशीष पराड़कर, तहसील मंत्री पवन जी हिगवे, सागर पराड़कर,तिलक डोंगरे गजानन हिंगवे,शरिफ मंसुरी रामाकोना और सैकड़ों संख्या में भारतीय किसान संघ और किसान साथियों उपस्थित रहे।