Breaking News

घरेलू विवाद ने ली जान, सीधी के बोदारी गाँव में भयाहू की कुल्हाड़ी से हत्या

0 378

घरेलू विवाद ने ली जान, सीधी के बोदारी गाँव में भयाहू की कुल्हाड़ी से हत्य

 

प्राइड इंडिया न्यूज़

सीधी (मध्य प्रदेश)।

 

जिले में घरेलू विवाद से उपजे तनाव ने एक बार फिर खून की घटना को जन्म दिया है। मझौली थाना अंतर्गत बोदारी गाँव में रविवार को जेठ ने अपनी भयाहू की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी।

 

जानकारी के अनुसार, महिला जंगल में बकरी चराने गई थी, तभी घात लगाए बैठे जेठ ने उस पर अचानक हमला कर दिया। हमले में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी जेठ फरार हो गया।

 

घटना की खबर फैलते ही परिजन मौके पर पहुँचे और चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुँच गई और जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी की तलाश जारी है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment