Breaking News

सीधी नपा ने सब्जी मंडी से जब्त किए 20 ठेले: व्यापारियों ने किया विरोध, सीएमओ बोले- जाम और सुरक्षा कारण से हुई कार्रवाई

0 255

सीधी नपा ने सब्जी मंडी से जब्त किए 20 ठेले: व्यापारियों ने किया विरोध, सीएमओ बोले- जाम और सुरक्षा कारण से हुई कार्रवाई

 

सब्जी मंडी क्षेत्र से 20 ठेले उठाए,छोटे व्यापारी हुए आक्रोशित,

 

सीधी नगर पालिका प्रशासन ने शनिवार को सब्जी मंडी के पास से 20 ठेला वाहनों को जब्त कर लिया। प्रशासन ने यह कार्रवाई सड़क जाम की समस्या के चलते की।

 

ठेला संचालक रविंद्र गुप्ता ने बताया कि वे हर तिमाही नगर पालिका को 900 रुपए जमा करते हैं। फिर भी बिना नोटिस के उनके ठेले जब्त किए गए। अब ठेले छुड़ाने के लिए 1000 रुपए की मांग की जा रही है।

 

व्यापारी राधेश्याम के अनुसार, उनसे स्टांप पेपर पर लिखवाया जा रहा है कि वे शहर में ठेला नहीं लगाएंगे। उनका कहना है कि मंडी में ही ग्राहक मिलते हैं। मंडी के बाहर व्यापार करने से परिवार का भरण-पोषण मुश्किल होगा।

व्यापारियों का आरोप है कि नगर पालिका सिर्फ सब्जी मंडी के पास के ठेलों पर कार्रवाई कर रही है। नगर पालिका परिसर के सामने खड़े सैकड़ों ठेलों को छोड़ दिया गया है।

 

शिवसेना (उद्धव गुट) के प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक पांडे ने इस कार्रवाई का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि सब्जी मंडी में बड़े वाहनों से जाम लगता है। लेकिन कार्रवाई सिर्फ गरीब ठेलेवालों पर की जा रही है।

 

सीएमओ सीधी मिनी अग्रवाल ने कहा कि यह कार्रवाई नियमानुसार की गई है। सड़क जाम की शिकायतों और सुरक्षा कारणों से यह कदम उठाया गया,

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment