गिरार में सड़क निर्माण कंपनी की लापरवाही, फैली मिट्टी से लोगों को भारी दिक्कत

0 216

 

 

गिरार में सड़क निर्माण कंपनी की लापरवाही, फैली मिट्टी से लोगों को भारी दिक्कत

 

गिरार।

सड़क निर्माण कार्य के दौरान कंपनी द्वारा चारों तरफ मिट्टी फैला दी गई है। बार-बार शिकायत करने के बावजूद मिट्टी नहीं हटाई जा रही है। इससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

 

गांव वालों का कहना है कि उन्होंने कई बार कंपनी के कर्मचारियों से मिट्टी हटाने की मांग की, लेकिन अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। लापरवाही के कारण राहगीरों को दिक्कत झेलनी पड़ रही है।

 

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि कंपनी पर कार्रवाई कर तुरंत मिट्टी हटवाई जाए ताकि लोगों की समस्या दूर हो सके।

 

✍️ जिला रिपोर्टर प्रवीन जैन

 

 

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment