Breaking News

सीधी जिले में पत्नी के द्वारा आए दिन पराए मर्द से बात करने पर गुस्साए पति के द्वारा पत्नी का हाशिए से गला काट दिया,पत्नी की मौत,पति हुआ गिरफ्तार 

0 215

सीधी जिले में पत्नी के द्वारा आए दिन पराए मर्द से बात करने पर गुस्साए पति के द्वारा पत्नी का हाशिए से गला काट दिया,पत्नी की मौत,पति हुआ गिरफ्तार

 

सीधी जिले में एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। आरोपी पति संतोष साहू ने अपनी पत्नी पार्वती साहू (32) का हसिया से गला काटकर मौत के घाट उतार दिया। घटना गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात की है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

 

दरअसल, पति-पत्नी के बीच पिछले चार सालों से विवाद चल रहा था। मृतका के पिता रामावतार साहू ने बताया कि संतोष को अपनी पत्नी पर शक था कि वह किसी और से फोन पर बात करती है। इसी विवाद के कारण उसने पहले भी पत्नी को घर से निकाल दिया था।

 

पत्नी को घर से निकाला था, 5 दिन पहले ही वापस आई थी

 

पार्वती ने कोर्ट में भरण-पोषण की मांग की थी। समझाइश के बाद वह पांच दिन पहले ही ससुराल लौटी थी। लेकिन एक बार फिर दोनों के बीच विवाद हो गया। जिसको लेकर आरोपी ने पत्नी की हत्या कर दी।

 

आरोपी नासिक में मजदूरी करता था। पिछले डेढ़ साल से उसने पत्नी और बच्चों को कोई खर्च नहीं भेजा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शव को पीएम के लिए सीधी जिला अस्पताल भेज दिया है।

 

नाना-नानी के घर रह रहे थे बच्चे,

 

आरोपी और पार्वती के दो बेटे और दो बेटियां हैं। मां की मौत और पिता के जेल जाने के बाद वे अपने नाना के घर रह रहे हैं। थाना प्रभारी विवेक द्विवेदी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट राजेश साहू ने दर्ज कराई। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। आरोपी घटना के बाद भाग निकला था, लेकिन शुक्रवार दोपहर लगभग 3 बजे पुलिस ने उसे बरिगवां गांव के खेतों से गिरफ्तार कर लिया।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment