सरई पुष्पेंद्र शाह हत्याकांड का पुलिस ने किया बड़ा खुलासा – चार आरोपी बेनकाब
सरई पुष्पेंद्र शाह हत्याकांड का पुलिस ने किया बड़ा खुलासा – चार आरोपी बेनकाब

प्राइड इंडिया न्यूज संवाददाता सूरज केवट की खास रिपोर्ट
सिंगरौली जिले के सरई थाना क्षेत्र के ग्राम गोरा में हुई अंधी हत्या का राज़ आखिरकार खुल गया है।
6 जुलाई को हुए इस हत्याकांड का खुलासा एसआईटी ने किया है।
👉 मृतक पुष्पेंद्र कुमार साहू की लाश 19 जुलाई को गोरा जंगल के खरहरी नाला से नरकंकाल के रूप में मिली थी। डीएनए जांच में उसकी पहचान हुई। परिजन 5 सितंबर को सरई थाने के सामने नरकंकाल रखकर प्रदर्शन कर चुके थे।
हत्या की वजह
🔹 रावेंद्र साहू – प्रेम प्रसंग को लेकर विवाद
🔹 रामकुमार और विजय साहू – आत्महत्या दुष्प्रेरण केस में शक
🔹 धीरज साहू – घर की महिला से मृतक की बातचीत पर रंजिश
हत्या का तरीका
✅ आरोपियों ने एक माह पहले रची थी साजिश
✅ 6 जुलाई की रात पाही पर सोते वक्त गमछे से गला दबाकर की हत्या
✅ शव को जंगल में गड्ढा खोदकर दफनाया, मोबाइल और चप्पल छिपाए
गिरफ्तार आरोपी
1️⃣ रावेंद्र साहू
2️⃣ धीरज साहू
3️⃣ रामकुमार साहू (पहले से जेल में)
4️⃣ विजय साहू (पहले से जेल में)
जब्त सामान
📌 गमछा
📌 मोटरसाइकिल
📌 फावड़ा
📌 3 मोबाइल फोन
👉 पुलिस का यह खुलासा आईजी रीवा जोन गौरव राजपूत, डीआईजी रीवा राजेश सिंह चंदेल, एसपी मनीष खत्री और सीएसपी विंध्यनगर पी.एस. परस्ते के निर्देशन में गठित एसआईटी की मेहनत का नतीजा है।
⚡ सिंगरौली से एक और सनसनीखेज हत्या का राज़ खुला – चार आरोपी कानून की गिरफ्त में! ⚡
प्राइड इंडिया न्यूज़ हर सच जो आप जानना चाहें।