राठू की आत्मा को मिलने लगी थोड़ी-थोड़ी शांती

0 246

राठू की आत्मा को मिलने लगी थोड़ी-थोड़ी शांती

 

खेत मालिक और राठू की पत्नी एवं 2 बेटो पर पुलिस ने की एफआईआर दर्ज

 

वनांचल समाचार जिला ब्युरो निलेश कलसकर

 

पांढुरना- पांढुरना में करंट लगने से राठु हिंगवे की हुई थी मृत्यु राठु शुक्रवार बाजार मे लगाता था सब्जी भाजी की दुकान राठु के दुर्घटना की पुलिस को नही दि जानकारी नही किया पोस्टमार्टम उसी रात कर दिया था राठु हिंगवे का अंतिम संस्कार पुलिस की जानकारी के अनुसार दिनांक 29/8/2025 को पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि विनायक सिटी के बाजू में प्रेम बुद्धराजा के खेत में राठू हिंगवे की विद्युत करंट लगने से मृत्यु हो गई है उक्त सूचना की तस्दीक कर जाँच प्रारंभ की गई जांच के दौरान घटनास्थल का निरीक्षण किया गया, घटना स्थल के आसपास रहने वाले एवं मृतक राठू हिंगवे के परिजनों तथा पड़ोसियों के कथन लिए गए जिसमें पाया गया कि राठू हिंगवे पिता स्व. भाकरा हिंगवे उम्र 62 वर्ष जाति पवार निवासी ग्राम बनगाँव की मृत्यु दिनाँक 28/8/2025 को दोपहर में प्रेम बुधराजा के खेत में कृषि कार्य करते समय विद्युत करंट लगने से हो गई। राठू हिंगवे पिछले करीबन 14-15 वर्षों से प्रेम बुद्धराजा के खेत ठेके में लेकर कृषि कार्य करता आ रहा था। राहू हिंगवे के मृत्यु की सूचना उसकी पत्नी सुकून भाई पुत्र बलिराम पुत्र प्रवीण तथा खेत मालिक प्रेम बुधराजा को थाने में करना अनिवार्य था इसके बाद भी उपरोक्त व्यक्तियों द्वारा थाने पर राठू की मृत्यु की कोई सूचना जान बूझकर नहीं दी गई और मृतक राठू हिंगवे का अंतिम संस्कार कर दिया। इस प्रकार इन चारों व्यक्तियों पर 1. शकुन भाई पति स्वर्गीय राठू हिग्वे उम्र 57 वर्ष निवासी बनगांव 2. बलिराम पिता राठू हिंगवे निवासी बनगांव 3. प्रवीण-पिता राठू हिंगवे निवासी बनगांव 4. प्रेम बुद्धराजा पिता श्री राम दास बुद्धराजा उम्र 66 वर्ष निवासी गुरु नानक वार्ड पांढुर्णा के द्वारा धारा 211 बी एन एस का उल्लंघन किया गया अतः उपरोक्त चारों व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही हेतु न्यायालय में धारा 211 बी एन एस का इस्तगाशा पेश किया गया है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment