मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
बीमा प्रीमियम पर जीएसटी हटाने की मांग
वनांचल समाचार जिला ब्युरो निलेश कलसकर
पांढुरना – मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने मंगलवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम जिला कलेक्टर को एक ज्ञापन सौंपा। संघ ने पत्रकारों के लिए स्वास्थ्य बीमा और दुर्घटना बीमा योजना में बढ़ाई गई प्रीमियम राशि और 18 % जीएसटी को खत्म करने की मांग की है। जिला अध्यक्ष सचिन गुड्डू कावले के नेतृत्व में संघ के सदस्यों ने कलेक्टर अजयदेव शर्मा और एसडीएम अलका इक्का को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि हाल ही में जनसंपर्क विभाग ने बीमा प्रीमियम में बढ़ोतरी की है, जिससे कई पत्रकारों के लिए इसे जमा करना मुश्किल हो गया है, खासकर उनके लिए जिन्हें संस्थान से कोई आर्थिक मदद नहीं मिलती। संघ ने 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा निशुल्क करने और आवेदन की तिथि 22 सितंबर से बढ़ाकर 30 सितंबर करने की भी मांग की है। चेतावनी दी गई है कि यदि तीन दिन में उनकी मांगों का निराकरण नहीं हुआ, तो वे इस योजना को अस्वीकार करने के लिए मजबूर होंगे। इस दौरान सचिन गुड्डू कावले, नितिन जैसवाल, निलेश कलसकर,मनोज गुडधे, सुधीर नांदेकर, देवेंद्र खुरसगे, अनिल सांबारे, मो सिराज भाई, सुभाष पराड़कर, राम घोटे, प्रवीण वहाने, सुनील कवड़े, सुरेश तनवानी और संजय चिंचोलकर उपस्थित थे।