Breaking News

प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस से गांधी जयंती तक आयोजित होगा सेवा पखवाड़ा।

भारतीय जनता पार्टी सिंगरौली जिले से लेकर बूथों तक आयोजित करेगी विविध कार्यक्रम।

0 243

17 सितंबर को विश्व शिल्पी भगवान विश्वकर्मा जी की जयंती के साथ ही भारतीय जनता पार्टी अपने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का भी जन्मोत्सव मनाती है तथा इसी दिन से आगामी 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जी की जयंती तक एक विशेष सेवा पखवाड़ा पार्टी के द्वारा आयोजित किया जाता है। भारतीय जनता पार्टी इस अभियान को अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित करती है। सिंगरौली जिले में भी यह कार्यक्रम व्यापक स्तर पर आयोजित होने जा रहा है। इस कार्यक्रम के सुचारू संचालन हेतु भाजपा जिला कार्यालय मे एक जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह के नेतृत्व मे एक विशेष कार्यशाला का आयोजन हुआ। इस कार्यशाला मे विधायक सिंगरौली रामनिवास शाह, सीडा अध्यक्ष दिलीप शाह, पूर्व जिलाध्यक्ष व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राम सुमिरन गुप्ता, गिरीश द्विवेदी, पूर्व विधायक सुभाष वर्मा की विशेष उपस्थिति रही।

जिला मीडिया प्रभारी नीरज सिंह परिहार ने बताया कि इस पूरे पखवाड़े को पार्टी ने सेवा पखवाड़े का नाम दिया है तथा संचालन की दृष्टिकोण से जिला उपाध्यक्ष राजेश तिवारी को इस अभियान का प्रभारी नियुक्त किया है तथा सह प्रभारी के रूप में जिला महामंत्री लालपति साकेत, जिलामंत्री विनोद चौबे, भाजयुमो जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष विक्रम सिंह चंदेल सह प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।

कार्यशाला मे सेवा पखवाड़े के प्रभारी राजेश तिवारी मे आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रुपरेखा विस्तार से कार्यकर्ताओं को बताई। प्रभारी ने बताया कि आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में प्रबुद्ध संवाद, संगोष्ठी, वोकल फार लोकल के प्रचार-प्रसार कार्यक्रमों के लिए वो स्वयं ही प्रभारी रहेंगे तथा उनके साथ निगम अध्यक्ष देवेश पांडेय एवं जिलामंत्री प्रवेंद्र धर द्विवेदी विशेष सहयोगी रहेंगे। इसी प्रकार स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य शिविर तथा प्रदर्शनी के लिए जिला महामंत्री लालपति साकेत प्रभारी तथा जिलामंत्री अरविंद तिवारी एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष एक्तिस चंद्र वैश्य विशेष सहयोग रहेंगे। रक्तदान शिविर, डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रदर्शन तथा प्रधानमंत्री जी के संबंध मे पुस्तक वितरण के प्रभारी जिलामंत्री विनोद चौबे रहेंगे तथा अनुसूचित जाति मोर्चा के सीताराम वर्मा उनके विशेष सहयोगी होंगे। वृक्षारोपण तथा दिव्यांगों के अंग वितरण कार्यक्रम के प्रभारी पूर्व मंडल अध्यक्ष विक्रम सिंह होंगे तथा पूर्व मंडल अध्यक्ष संदीप झा एवं शारदा शर्मा उनके विशेष सहयोगी होंगे। नमो मैराथन , रक्तदान द्वितीय चरण अभियान तथा सांसद खेल कूद प्रतियोगिता के प्रभारी युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह होंगे तथा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अंबेश द्विवेदी एवं महामंत्री रामेश्वर गुप्ता उनके सहयोगी होंगे।

कार्यशाला मे अपने उद्बोधन मे विधायक सिंगरौली रामनिवास शाह ने बताया कि शासन स्तर से भी इस पखवाड़े का आयोजन हो रहा है तथा‌ हम सबको मिलकर ये सुनिश्चित करना‌ है कि सेवा पखवाड़े मे आयोजित कार्यक्रमों का लाभ अधिक से अधिक जनता तथा हितग्राहियों को मिले और हमारे जनसेवा के उद्देश्य की पूर्ति अधिकाधिक रूप से हो सके।

जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह कार्यक्रम हमारे लिए कोई नया नहीं है हम हर वर्ष इसे आयोजित करते हैं किंतु मेरे अध्यक्षीय कार्यकाल मे ये मेरा पहला अवसर है। जिस प्रकार विगत महीनों मे हमने संगठन के हर कार्य को उत्कृष्टता के साथ पूरा किया है और प्रदेश संगठन के शीर्षस्थ जिलों मे सम्मिलित रहे हैं उसी प्रकार इस बार का सेवा पखवाड़ा अपने आप मे ऐतिहासिक हो ऐसा हम सभी को प्रयास करना है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा हमे पार्टी ने तय करके दी है और हमने सभी के बीच कार्यक्रमों का विभाजन किया है किंतु हर एक कार्यक्रम में हर किसी को सहयोग करना है जिससे यह कार्यक्रम प्रदेश मे हमारी उत्कृष्टता को कायम रखे और जिले का संगठन प्रदेश के अव्वल जिलों मे गिना जाय।

कार्यशाला का मंचीय संचालन जिला महामंत्री लालपति साकेत ने किया तथा आभार प्रकटन कार्यक्रम के सह प्रभारी विक्रम सिंह चंदेल ने किया। इस कार्यशाला में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष डॉ रविन्द्र सिंह, सरोज सिंह, सरोज शाह, आशा यादव,  चंद्रिका वैश्य, अरविंद दुबे, जिला महामंत्री राजकुमार दुबे, जिलामंत्री पूनम गुप्ता, कलावती यादव, अरविंद तिवारी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सीमा जायसवाल, आईटी सेल संयोजक सुरेश गिरी, वरिष्ठ नेता नरेश शाह, योगेश द्विवेदी, गिरिजा पांडेय, विनोद दुबे, प्रदीप शाह, समस्त मंडल अध्यक्ष मंडलों के प्रभारी, शक्ति केन्द्र संयोजक तथा प्रभारी एवं अपेक्षित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment