सिंगरौली स्टेशन में दुष्कर्म,रेप की FIR कराने 300 किलोमीटर भटकी 25 वर्षीय महिला,GRP ने कटनी भेजा,

0 307

सिंगरौली में एक दुष्कर्म पीड़ित महिला को FIR दर्ज कराने 300 किलोमीटर दूर कटनी जाना पड़ा। यहां भी उसकी परेशानी कम नहीं हुई। महिला एसआई न होने के कारण उसे घंटों थाने में बैठा रहना पड़ा। जब 100 किलोमीटर दूर जबलपुर से महिला पुलिसकर्मी कटनी आई, तब जाकर पीड़िता की एफआईआर और बयान दर्ज हो सके।

घटना रविवार की है। पति-पत्नी जबलपुर-इंटरसिटी ट्रेन से सिंगरौली पहुंचे थे। उन्हें आगे चोपन जाना था। रात करीब 12:30 बजे महिला का पति चाय लेने स्टेशन से बाहर गया। इस दौरान 25 वर्षीय महिला शौचालय गई। वहां वाहन स्टैंड पर काम करने वाले ठेकाकर्मी देवालाल साकेत ने उसके साथ जबरदस्ती की। आरोपी की उम्र 25 वर्ष है।

पीड़िता ने सिंगरौली स्टेशन चौकी में शिकायत की। स्टेशन पर ऑनलाइन एफआईआर और महिला एसआई की सुविधा नहीं होने के कारण उसे 300 किलोमीटर दूर कटनी जीआरपी थाने ले जाया गया। वहां भी महिला एसआई नहीं थी। जबलपुर से एसआई संजीवनी राजपूत को बुलाया गया। उन्होंने पीड़िता के बयान दर्ज किए।

जीआरपी थाना प्रभारी कटनी एलपी कश्यप के अनुसार, आरोपी के खिलाफ धारा 64, 351 (2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment