शराब प्रतिबंध क्षेत्र होते हुए भी मंडला में बेखौफ बिक रही है देशी व अंग्रेजी शराब, जिम्मेदार लोग बेखबर
शराब प्रतिबंध क्षेत्र होते हुए भी मंडला में बेखौफ बिक रही है देशी व अंग्रेजी शराब, जिम्मेदार लोग बेखबर 
(रिपोर्ट–भगवती प्रसाद दुबे, जिला ब्यूरो–मंडला)
मध्यप्रदेश का मंडला जिला शराब के मामले में पूर्ण रूप प्रतिबंधित है इसके बावजूद शहर के हर मोहल्ले और हर कोने में देशी व अंग्रेजी शराब बेखौफ बेची जा रही है, और जिम्मेदार लोगों को इस बात कि कोई परवाह नहीं है l
शराब प्रतिबंधित होने के कारण मंडला में एक भी शराब दुकान उपलब्ध नहीं है लेकिन पानठेला आदि के माध्यम से बड़ी ही सहजता के साथ शराब उपलब्ध हो जाती है l
सूत्रों की जानकारी के अनुसार मंडला बसस्टैंड, कटरा, तिदनीं, आदि क्षेत्रों में शराब का व्यापार पूरे जोर शोर के साथ फल फूल रहा है l