*अद्भुत नजारों को संपादक ने किया कैद! प्राइड इंडिया न्यूज़ की चंद्र ग्रहण पर डेढ़ बजे रात तक चली शानदार कवरेज*

0 273

*अद्भुत नजारों को संपादक ने किया कैद! प्राइड इंडिया न्यूज़ की चंद्र ग्रहण पर डेढ़ बजे रात तक चली शानदार कवरेज*

रिपोर्ट (राकेश शर्मा) पूर्ण चंद्र ग्रहण को लेकर तमाम लोगों के हृदय में तरह-तरह की उत्सुकता नजर आ रही थी। कई तरह की कल्पनाएं अंतर्मन में हिलोरे ले रही थी। और इन सबके बीच प्राइड इंडिया न्यूज़ एवं प्राइड कदम हिंदी समाचार पत्र के संपादक महोदय रामदयाल पांडेय जी इस खगोलीय घटना को अपने कैमरे में कैद करने एवं संजोने के लिए चंद्र ग्रहण वाली रात को खुले आसमान के नीचे कमर कसकर टीम के साथ पूरी तरह से डटे हुए थे। चंद्र ग्रहण के समय चल रही एक एक सेकंड की सारी गतिविधियों को कैमरे की आंखों में बंद करते जा रहे थे।

संपादक महोदय के नेतृत्व में इस अभियान में जुटी टीम के बीच स्वयं महोदय द्वारा कुछ अद्भुत तस्वीरें कैद की गई जिसे देखकर मन में तरह-तरह के प्रश्न जवाब के लिए आतुर दिखाई देते हैं। लेकिन फिलहाल यह वैज्ञानिक अध्ययन का विषय है। ग्रहण के दौरान पल – पल बदलते चंद्रमा के कई रंगों में दीदार हुए। प्रस्तुत है चंद्र ग्रहण के दौरान कवरेज की गई कुछ अद्भुत एवं चंद्रमा की सुंदर तस्वीरें।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment