*कुंनझुन में योगी के घर में घुसा मगरमच्छ अकड़ कर बैठा, मची अफरा तफरी*

0 387

*कुंनझुन में योगी के घर में घुसा मगरमच्छ अकड़ कर बैठा, मची अफरा तफरी*

 

रिपोर्ट (राकेश शर्मा) अकड़ और दादागिरी तो आमतौर पर मनुष्यों में ही देखी जाती है। लेकिन यहां तो कुछ इन सब से हटकर और अलग ही दिखाई पड़ा। जिले के बहरी तहसील अंतर्गत ग्राम कुंनझुन के बुद्धसेन योगी के घर में साढ़े तीन हांथ का एक मगरमच्छ न जाने कब और किन परिस्थितियों में घुसा और अकड़ कर बैठा हुआ था। घर के सदस्यों द्वारा अचानक घर में मगरमच्छ को देखकर अफरा तफरी का माहौल हो गया। जिसको बाहर निकालने की कोई तरकीब काम ही नहीं कर रही थी।

 

जबकि इस गांव से सोन घड़ियाल अभ्यारण की दूरी लगभग डेढ़ किलोमीटर के आसपास होगी। डरे सहमे लोगों द्वारा सोन घड़ियाल अभ्यारण के कर्मचारियों को सूचना दी गई, जहां बिना किसी विलंब के कर्मचारियों द्वारा पहुंचकर मगरमच्छ का सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर फिर से सोन घड़ियाल अभ्यारण में छोड़ दिया गया। लेकिन इन सब के बीच कोई बड़ी अप्रत्याशित घटना भी घट सकती थी। बड़ी जनहानि हो सकती थी। उपरोक्त संबंध में प्रशासन को इस पर पूरी गंभीरता से ध्यान देने एवं काम करने की आवश्यकता है। जिससे यह मगरमच्छ गांव के घरों की ओर कूच ना करें।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment