मंत्री राधा सिंह के खिलाफ शिकायत लेकर भाजपा पहुंचे चितरंगी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता

0 434

मंत्री राधा सिंह के खिलाफ शिकायत लेकर भाजपा पहुंचे चितरंगी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता

सिंगरौली।
चितरंगी विधानसभा क्षेत्र से पहली बार विधायक बनीं और वर्तमान में मंत्री पद पर आसीन राधा सिंह के खिलाफ क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं ने भाजपा संगठन में शिकायत दर्ज कराई है। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि विधायक बनने के बाद मंत्री बनाए जाने के बावजूद वे क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं और विकास कार्यों पर ध्यान नहीं दे रही हैं।

भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि जनता ने विश्वास जताकर उन्हें विधानसभा तक पहुंचाया, लेकिन मंत्री बनने के बाद भी क्षेत्र की अपेक्षाओं पर वे खरी नहीं उतर रही हैं। कार्यकर्ताओं ने संगठन से मांग की है कि इस मामले को गंभीरता से लेकर समाधान निकाला जाए, ताकि क्षेत्र में विकास कार्य गति पकड़ सकें।

सूत्रों के अनुसार, संगठन स्तर पर शिकायत की जांच की जा रही है और जल्द ही इस मामले पर पार्टी निर्णय ले सकती है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment