Breaking News

सिंगरौली शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर सम्मान समारोह में शामिल हुए पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल

0 763

सिंगरौली शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर सम्मान समारोह में शामिल हुए पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल

प्राईड इंडिया न्यूज़ संवाददाता सूरज केवट की खास रिपोर्ट

पूर्व मंत्री एवं एआईसीसी सदस्य कमलेश्वर पटेल हुए शामिल
सिंगरौली। शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर सिंगरौली जन कल्याण मंच द्वारा शहर में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा जगत से जुड़े अनेक प्रतिष्ठित शिक्षक, समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं अखिल भारतीय कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य श्री कमलेश्वर पटेल मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री पटेल ने कहा कि – “शिक्षक ही वह आधार हैं, जिन पर भारत का भविष्य खड़ा होता है। उनका मार्गदर्शन ही हमें समाज और राष्ट्र निर्माण की दिशा प्रदान करता है।” उन्होंने कहा कि किसी भी राष्ट्र की प्रगति का वास्तविक श्रेय उसके शिक्षकों को जाता है, क्योंकि वे ही बच्चों के माध्यम से आने वाली पीढ़ियों को सही दिशा प्रदान करते हैं।

श्री पटेल ने आगे कहा कि आज के समय में शिक्षा केवल किताबों तक सीमित न रहकर जीवन मूल्यों से भी जुड़ी होनी चाहिए। शिक्षकों को चाहिए कि वे बच्चों में राष्ट्रप्रेम, नैतिकता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करें।

इस दौरान सिंगरौली जन कल्याण मंच की ओर से उत्कृष्ट कार्य करने वाले कई शिक्षकों का सम्मान भी किया गया। मंच के पदाधिकारियों ने कहा कि शिक्षक समाज की वह धुरी हैं, जिनके योगदान को शब्दों में व्यक्त करना कठिन है।
कार्यक्रम में क्षेत्र के नागरिकों ने भी शिक्षकों को पुष्पमालाओं और स्मृति चिन्ह प्रदान कर आभार जताया। पूरा आयोजन गुरुजनों के प्रति कृतज्ञता और सम्मान का प्रतीक रहा।

प्राईड इंडिया न्यूज़ हर सच जो आप जानना चाहें

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment