Breaking News

आधा दर्जन गौवंश की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, दो बछड़े गंभीर रूप से घायल

0 381

आधा दर्जन गौवंश की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, दो बछड़े गंभीर रूप से घायल

 

रीवा/सीधी मार्ग, जमोड़ी।

रीवा-सीधी नेशनल हाईवे पर जमोड़ी ओवरब्रिज के पास देर रात करीब 11 बजे एक तेज़ रफ्तार वाहन ने आधा दर्जन से अधिक गौवंशों को रौंद दिया। इस दर्दनाक हादसे में मौके पर ही कई गौवंशों की मौत हो गई, जबकि दो बछड़े गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

घटना की जानकारी मिलते ही गौसेवक टीम और शिवसैनिक मौके पर पहुँचे और तत्काल उपचार की व्यवस्था कराई। घायल बछड़ों को डॉक्टर बुलाकर प्राथमिक उपचार दिया गया। एक बछड़े के दोनों पैर टूट चुके हैं जबकि दूसरे का एक पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त है।

 

शिवसेना प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक पांडे ने प्रशासन की लापरवाही पर कड़ा रोष जताया। उन्होंने कहा कि “अगर ये गौवंश वोट देते तो आज नेता और प्रशासन सड़कों पर खड़े होते, प्रदेश भर में हंगामा मचा होता। लेकिन करोड़ों का बजट होने के बावजूद गौवंश सड़कों पर बेसहारा मर रहे हैं।”

 

शिवसेना वा गौसेवक टीम ने मृत गौवंशों को हाईवे से हटाकर किनारे किया औरश्री पांडे ने थाना प्रभारी जमोड़ी को सूचित किया। थाना प्रभारी ने मृत शरीरों के दफनाने की जिम्मेदारी ली। वहीं घायल बछड़ों को गौसेवा संस्थान कांजी हाउस ले जाकर उपचार कराया गया।

गौसेवक केशव मिश्रा ने बताया कि पालक, प्रशासन और जनप्रतिनिधि—सभी इस अपराध के जिम्मेदार हैं। “गौमाता किसान की है लेकिन वही उसे घर से निकालकर सड़क पर छोड़ देता है। न सरकार संरक्षण दे रही है, न प्रशासन संवेदनशील है।”

 

शिवसेना वा गौ सेवकों ने सरकार से मांग की है कि गौवंश की सुरक्षा के लिए कठोर कानून बने और दोषी गौ पालको वा जिम्मेदार अधिकारी वा प्रतिनिधि वा लापरवाह वाहन चालक के खिलाफ सख्त कार्यवाही कर उसे जेल भेजा जाए

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment