सिंगरोली जिले के 9 ड्राइवर हुए बर्खास्त एम्बुलेंस से उत्तर प्रदेश का सफर करते हुए ट्रैक हुए

0 274

सिंगरोली जिले के 9 ड्राइवर हुए बर्खास्त एम्बुलेंस से उत्तर प्रदेश का सफर करते हुए ट्रैक हुए

सिंगरौली जिले में जननी और 108 एम्बुलेंस सेवा में व्यापक अनियमितताओं का मामला सामने आया है। भोपाल हेड ऑफिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए दो एम्बुलेंस चालकों को बर्खास्त कर दिया है। साथ ही ईएमटी सहित 9 अन्य कर्मचारियों को निलंबित किया गया है।

रीवा संभाग के ऑपरेशन मैनेजर आकाश गौरव तिवारी की जांच रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। खुटार, बगैया और मोरवा की जननी एम्बुलेंस के चालकों को अनियमितताओं के कारण निलंबित किया गया है। बगैया और चितरंगी के चालक अवैध रूप से वाहनों को उत्तर प्रदेश ले जाते थे, जिसकी पुष्टि जीपीएस लोकेशन से हुई।

चितरंगी में एक चालक को एम्बुलेंस के इंजन में शक्कर डालने के कारण सेवा से हटाया गया। देवसर में एक चालक ने फर्जी मरीज दिखाकर रीवा तक की सवारी की, जिस पर उसे निलंबित कर दिया गया। एक अन्य मामले में रिफर मरीज से पैसे लेने का ऑडियो वायरल होने पर एनएचएम के निर्देश पर चालक की सेवा समाप्त की गई।

बरगवां में एक गंभीर मामला सामने आया जहां एम्बुलेंस चालक द्वारा गर्भवती महिला को सेवा न देने से जच्चा-बच्चा की मृत्यु हो गई। जांच के बाद इस चालक को बर्खास्त कर दिया गया। कुछ कर्मचारियों पर निजी अस्पताल के मरीजों को फर्जी डॉक्टर के सहारे सरकारी अस्पताल में रिफर कराने के आरोप भी सामने आए हैं।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment