दैनिक आधार पर लक्ष्य तय करें जिला अधिकारी- कलेक्टर मंडला 

0 261

दैनिक आधार पर लक्ष्य तय करें जिला अधिकारी- कलेक्टर मंडला

 

(रिपोर्ट भगवती प्रसाद दुबे, जिला ब्यूरो मंडला)

 

जिला योजना भवन में जन सुनवाई के बाद सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन में शिकायतों के निराकरण की गति संतोषजनक नहीं है। सभी जिला अधिकारी अगस्त माह की एवं 50 दिवस वाली कुल शिकायतों के अनुपात में दैनिक आधार पर लक्ष्य तय करें। प्रतिदिन शाम को इसका निकायवार / विकासखण्ड वार फालोअप सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि शिकायतों को संतुष्टि पूर्वक बंद करायें जिससे विभागीय रैंकिंग बेहतर हो। सभी जिलाधिकारी प्रतिदिन के शिकायत निराकरण की जानकारी जिला ग्रुप में अनिवार्य रूप से साझा करें।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर राजेन्द्र कुमार सिंह, सहायक कलेक्टर आकिप खान, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती क्षमा सराफ, एसडीएम मण्डला श्रीमती सोनल सिडाम सहित सभी जिलाधिकारी मौजूद रहे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment