वन अधिकार अधिनियम 2006 पर प्रगति हेतु कलेक्टर की अध्यक्षता में बैठक संपन्न
वन अधिकार अधिनियम 2006 पर प्रगति हेतु कलेक्टर की अध्यक्षता में बैठक संपन्न

रिपोर्टर सोहन श्याम बजाग डिंडौरी
डिंडौरी : 02 सितंबर, 2025
कलेक्टर श्रीमती नेहा मारव्या की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट ऑडिटोरियम हॉल में वन अधिकार अधिनियम 2006 के अंतर्गत प्रगति लाने हेतु जिले के 86 वनग्रामों के पटवारी, सचिव/रोजगार सहायक एवं बीटगार्डों की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में पूर्व में स्वीकृत वन अधिकार दावों, ग्राम स्तरीय समिति की कब्जा रिपोर्ट, वर्तमान लंबित दावों की कार्यवाही विवरण तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान 84 पटवारी, 74 सचिव एवं 79 बीटगार्ड उपस्थित रहे।
कलेक्टर ने बैठक में पाई गई कमियों की पूर्ति कर आगामी गुरुवार, 4 सितम्बर 2025 को पूर्ण जानकारी सहित कार्यशाला में उपस्थित होने के निर्देश दिए।
बैठक में डीएफओ श्री पुनीत सोनकर, एसडीएम बजाग श्री रामबाबू देवांगन, एसडीएम डिंडौरी सुश्री भारती मेरावी, अनुविभागीय अधिकारी (वन) श्री सुरेन्द्र जाटव, अनुविभागीय अधिकारी (वन) शहपुरा श्री तिवारी, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्री राजेन्द्र कुमार जाटव, जनसंपर्क अधिकारी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।