*केंद्रीय विद्यालय एस.ई.सी.एल. जमुना कॉलरी में हुआ हिंदी पखवाड़ा का शुभारंभ*
*केंद्रीय विद्यालय एस.ई.सी.एल. जमुना कॉलरी में हुआ हिंदी पखवाड़ा का शुभारंभ*
*रिपोर्ट- नेशनल ब्यूरो चीफ राकेश शर्मा*
जमुना-कोतमा-विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी केंद्रीय विद्यालय के निर्देशानुसार विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के आलोक में 1 सितंबर से 15 सितंबर तक हिंदी पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें सभी छात्र सक्रिय भागीदारी कर रहे हैं । कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में राजभाषा प्रभारी राम चन्द्र परास्नातक शिक्षक, ने हिंदी भाषा के महत्व पर विस्तार से चर्चा करते हुए बताया कि वर्तमान में हिंदी न केवल राष्ट्रीय बल्कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बनाने में कामयाब रही है।
विद्यालय प्राचार्य मनोज कुमार ने हिंदी को जन-जन तक पहुंचाने के लिए अगले पंद्रह दिनों तक विभिन्न कार्यक्रमों में विद्यार्थियों को भाग लेने के लिए प्रेरित किया और हिंदी भाषा के महत्व और व्यापकता को रेखांकित करते हुए बताया कि आज हिंदी बोलने और समझने वालों में विश्व की दूसरी भाषा का स्थान प्राप्त है। प्राचार्य ने कहा कि हमें भी मातृ भाषा की सेवा में अपना अतुलनीय योगदान अवश्य देना चाहिए। हिंदी पखवाड़ा कार्यक्रम की विस्तृत कार्य-योजना विद्यालय के राजभाषा विभाग और सी एल ए विभाग द्वारा तैयार किया गया । कार्यक्रम के सफ़ल संचालन में विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों का सक्रिय योगदान रहा।