Breaking News

शैक्षणिक संस्थाओं एवं छात्रावासों का निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण मध्यान्ह भोजन सुनिश्चित करने के निर्देश

0 332

शैक्षणिक संस्थाओं एवं छात्रावासों का निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण मध्यान्ह भोजन सुनिश्चित करने के निर्देश


जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव कि रिपोर्ट

डिंडौरी : 01 सितंबर, 2025
कलेक्टर श्रीमती नेहा मारव्या के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी बजाग श्री रामबाबू देवांगन के सतत प्रयासों से क्षेत्र के छात्रावास, स्कूल, शालाओं, आश्रम एवं आंगनवाड़ी केन्द्रों का नियमित निरीक्षण किया जा रहा है। इसका उद्देश्य शैक्षणिक संस्थाओं की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाना तथा बच्चों को गुणवत्तापूर्ण एवं पोषणयुक्त भोजन उपलब्ध कराना है।
एसडीएम बजाग ने संबंधित पटवारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने क्षेत्राधिकार में आने वाले छात्रावास, आश्रम, माध्यमिक एवं प्राथमिक शालाओं, आंगनवाड़ी केन्द्रों तथा मध्यान्ह भोजन का निरीक्षण करें। निरीक्षण के दौरान वहीं पर मध्यान्ह भोजन कर उसकी गुणवत्ता का परीक्षण करें और आवश्यक सुधारात्मक निर्देश दें।
इसी क्रम में आज पटवारियों द्वारा निरीक्षण किया गया। पटवारी श्री विक्रम सिंह नेताम ने एकीकृत माध्यमिक शाला धनौली, श्री विजय सिंह नेताम ने प्राथमिक शाला बघरेली रैयत तथा श्री प्रवीण सोलंकी ने शासकीय एकीकृत माध्यमिक शाला बौना का निरीक्षण किया। ग्राम मूसामुंडी माल में भोजन के दौरान सोयाबीन सब्जी एवं दाल परोसी गई, जिसकी गुणवत्ता संतोषजनक पाई गई। साथ ही इसे और बेहतर बनाने के निर्देश भी दिए गए।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment