आजादी के बाद से सड़क का इंतजार, सड़क के लिए मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं ग्रामीण और सड़क से वंचित यह गांव,

0 512

आजादी के बाद से सड़क का इंतजार, सड़क के लिए मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं ग्रामीण और सड़क से वंचित यह गांव

 

रिपोर्टर सोहन श्याम बजाग डिंडौरी

 

जनपद पंचायत करंजिया अंतर्गत ग्राम करोंदी, आखिर लोगों को क्यों नहीं मिल रही मूलभूत सुविधाएं, गर्भवती महिलाओं को खाट से लेकर जाना पड़ता है मुख्य मार्ग तक

 

 

 

डिंडोरी जिले का गांव जहां आज भी गांव के रहवासी अपनी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं, गांव में एक आंगनबाड़ी भवन और एक प्राथमिक शाला है जहां 250-300 लोग निवासरत है। गांव के दूसरी ओर एक नदी के उस पार ग्राम पंचायत, 12 वी तक विद्यालय, हास्टल, खाद्य दुकान है पर नदी पार करने के लिए ना ही पुल है ना ही नदी तक पहुंच मार्ग।

हम बात कर रहे हैं डिंडोरी जिले के विकास खंड करंजिया अंतर्गत ग्राम पंचायत जुगदई के पोषक ग्राम करोंदी की जहां लोग सुविधाओं के आभाव में गुमनामी की जिंदगी जी रहे हैं। गांव में पहुंचने के लिए कीचड़ भरे रास्तों से होकर गुजरना पड़ता है और ग्रामीण बताते हैं कि उन्हें आवागमन के आभाव में बच्चों को विद्यालय पहुंचने और किसी बीमार व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने में कितनी दिक्कत होती होगी। बरसात में ही नहीं बारह महीने इस गांव में एम्बूलैंस नहीं जा पाती है और गांव के बीमार लोगों और गर्भवती महिलाओं को खटिया के माध्यम से मुख्य सड़क तक लगभग आधा से एक किलोमीटर पैदल चलकर लाना पड़ता है। ग्रामीण बताते हैं कि यहां ना पीने के लिए शुद्ध पानी मिल पा रहा है और न ही शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था। सड़क ना होने के चलते नदी के दूसरी ओर ग्राम पंचायत तक जाने के लिए बरसात में 10 किलोमीटर का चक्कर लगाकर जाना पड़ता है। अस्पताल और राशन के लिए भी जाना मजबूरी ही बनी रहती है

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment