आवश्यक सूचना : दो दिन बाधित रहेगी शहर की पेयजल आपूर्ति

0 1,934

सिंगरौली, 26 अगस्त 2025।


नगर पालिक निगम सिंगरौली ने शहरवासियों से आग्रह किया है कि आगामी 28 एवं 29 अगस्त 2025 को पेयजल आपूर्ति पूर्णतः बंद रहेगी।

नगर निगम आयुक्त श्रीमती सविता प्रधान ने बताया कि वार्ड क्रमांक 41 स्थित रामलीला मैदान के समीप राइजिंग मुख्य पाइप लाइन में मरम्मत कार्य किया जाना प्रस्तावित है। इस कारण से संपूर्ण नगरीय क्षेत्र में जल प्रदाय प्रभावित रहेगा।

आयुक्त ने नागरिकों से अपील की है कि वे अग्रिम तैयारी करते हुए आवश्यक जल का भंडारण कर लें, जिससे असुविधा न हो। मरम्मत कार्य पूर्ण होते ही जल आपूर्ति पुनः सामान्य कर दी जाएगी।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment