सिंगरौली में बड़ी कार्रवाई : 820 बोतल नशीला कफ सिरप जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार,

0 795

सिंगरौली। निवास चौकी पुलिस ने शनिवार को नशीले कफ सिरप की बड़ी खेप पकड़ी है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए बोलेरो वाहन और 820 बोतल कोरेक्स सिरप जब्त किया है। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 13 लाख 91 हजार रुपए आंकी गई है।

चौकी प्रभारी प्रियंका सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक सफेद बोलेरो से सीधी से सरई की ओर अवैध कफ सिरप ले जाया जा रहा है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर वाहन रोका। इस दौरान चालक और आगे की सीट पर बैठा एक व्यक्ति भाग निकले।

गिरफ्तार आरोपियों में राजीव शुक्ला (रीवा निवासी), राकेश कुमार साहू (निगरी थाना सरई निवासी) और अंकुश शाह (सरई निवासी) शामिल हैं। तलाशी में बोलेरो (नंबर MP 53ZC 8816) से सफेद प्लास्टिक की बोरी में रखी 820 बोतल कोरेक्स सिरप बरामद हुई, जिसकी कीमत 2.46 लाख रुपए है। वहीं बोलेरो वाहन की कीमत 11 लाख रुपए बताई गई है।

गौरतलब है कि रीवा जिला नशीले कफ सिरप की तस्करी के लिए कुख्यात रहा है, और माना जा रहा है कि रीवा से सिंगरौली सप्लाई की जा रही थी। इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी प्रियंका सिंह के साथ सहायक उप निरीक्षक मार्तंड सिंह, आरक्षक प्रभात दुबे, मंगलेश्वर सिंह और नीरज सिंह परिहार शामिल रहे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment