हर विद्यालय में हो स्काउटिंग डे — डॉक्टर अजय मिश्रा

विद्यार्थी स्काउटिंग को बनाए जीवन का हिस्सा — सुरेंद्र मणि
एक दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग संपन्न
सीधी। भारत स्काउट एवं गाइड का एक दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग विगनर्स कोर्स का समापन सत्र भारत स्काउट गाइड के राज्य उपाध्यक्ष डॉ अजय मिश्रा के मुख्य आतिथ्य एवं भारत स्काउट गाइड के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र मणि दुबे की अध्यक्षता में उत्कृष्ट विद्यालय के सभागार में संपन्न हुआ।
समापन सत्र को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि डॉ अजय मिश्रा ने कहा कि स्काउटिंग हर छात्र एवं छात्राओं के लिए आवश्यक है। विश्व का सबसे बड़ा गणवेश धारी छात्रों का स्काउट एवं गाइड संगठन है। हर विद्यालय में अनिवार्य रूप से स्काउटिंग डे हो, जिसमें विद्यालय के छात्र एवं छात्राएं स्काउटिंग की गणवेश में विद्यालय आए।
समापन सत्र के अध्यक्षीय उद्बोधन में भारत स्काउट गाइड के जिला अध्यक्ष सुरेंद्रमणि दुबे ने प्रशिक्षण वर्ग में सीधी और सिहावल विकास खण्डो से आए हुए शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि हर विद्यालय में अनिवार्य रूप से छात्र एवं छात्राओं का दल गठित हो। विद्यार्थी स्काउटिंग को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं। स्काउटिंग के माध्यम से महामहिम राज्यपाल से लेकर महामहिम राष्ट्रपति पुरस्कार तक छात्र-छात्राओं के साथ-साथ शिक्षक भी अर्जित कर सकते हैं।
एकदिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में प्रशिक्षक की भूमिका में जिला काउंसलर डॉक्टर शास्त्री प्रसाद मिश्रा, सचिव वरिष्ठ शिक्षक हरिशंकर पाण्डेय, जिला प्रशिक्षण आयुक्त राकेश रतन पाण्डेय, संयुक्त सचिव शशि गौतम और प्रशिक्षक राजेंद्र प्रसाद मिश्र ने विभिन्न ब्लाॅक से आए हुए शिक्षकों को स्काउटिंग का दाल कैसे प्रारंभ करें और स्काउटिंग क्यों आवश्यक है, के पाठ्यक्रम अनुसार प्रशिक्षण दिए। इसमें सीधी और सिहावल ब्लॉक के विभिन्न विद्यालयों से स्काउटिंग में रुचि रखने वाले शिक्षक शामिल हुए।