48 साल बाद अपने ही विद्यालय के मुख्य अतिथि बने डॉ. मुन्नालाल देवदास

0 583

कोपरा।

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नगर पंचायत कोपरा में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे राष्ट्रपति एवं राज्यपाल पुरस्कृत सेवानिवृत्त प्रधान पाठक, साहित्यकार, गीतकार एवं जिला मानस संघ संस्थापक डॉ. मुन्नालाल देवदास। खास बात यह रही कि डॉ. देवदास 48 साल पहले इसी विद्यालय के छात्र रह चुके हैं और अब मुख्य अतिथि बनने का अवसर पाकर उन्होंने इस पल को अपने जीवन का अनमोल क्षण बताया।

 

समारोह में छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, कविता और भाषण प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए गए, वहीं कक्षा 9वीं से 12वीं तक के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

 

अपने संबोधन में डॉ. देवदास ने कहा कि शिक्षा का सम्मान करने वाला विद्यार्थी जीवन में महान बनता है। उन्होंने घोषणा की कि जो विद्यार्थी 12वीं बोर्ड परीक्षा में स्टेट टॉपर बनेंगे, उन्हें ‘श्री कोपेश्वर महादेव शिक्षा सम्मान’ और ₹15,000 की सम्मान राशि प्रदान की जाएगी।

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता शाला विकास समिति के युवा अध्यक्ष दिनेश कुमार साहू ने की। उन्होंने घोषणा की कि आगामी गणतंत्र दिवस पर नगर के सभी विद्यालयों के बच्चों को एक मंच पर प्रस्तुति का अवसर दिया जाएगा।

 

इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष कमलेश साहू, सेवानिवृत्त प्रधान पाठक कुलंजन साहू, नगर पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती तारणी सेन, पार्षद शशिकला साहू, दामनी साहू, विक्रम साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम का सफल संचालन व्याख्याता भार्गव सर एवं एल.के. साहू सर ने किया और आभार प्रदर्शन प्राचार्य निरंजन तिवारी ने किया।

 

 

—

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment