जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष ने पार्षद दल के साथ नवागत कमिश्नर से किया मुलाकात।

________________________
आज जिला कांग्रेस कमेटी शहर सिंगरौली के अध्यक्ष प्रवीण सिंह चौहान ने आज नगर पालिक निगम सिंगरौली में कांग्रेस पार्षद दल तथा वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ सौजन्य मुलाकात कर प्रमुख मुद्दों पर चर्चा किया गया शहर अध्यक्ष श्री चौहान ने नगर निगम अंतर्गत बाई पास सड़क बनाने रात्रि में सड़कों पर गोवंश के विचरण करने तथा उनके पुर्नावस की व्यवस्था कराने तथा सदन में कांग्रेस पार्टी के पार्षदों के साथ भेदभाव करने तथा विकाश कार्यों में सत्ता दल के पार्षदों के वार्डो में ज्यादा निर्माण कार्यों को दबाव में करवाए जाने पर रोक लगाकर समानता के आधार पर विकाश कार्यों को प्राथमिकता से करवाए जाने सड़कों के गड्ढों को दुरुस्त करवाने तथा साफ सफाई में व्याप्त भ्रष्टाचार पर रोक लगाकर तत्काल साफ सफाई करवाने हेतु बिंदुवार चर्चा किए ।
उक्त अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता जिला कांग्रेस सेवादल सिंगरौली के अध्यक्ष रूपेश चन्द्र पाण्डेय जिला पिछड़ा वर्ग विभाग के अध्यक्ष सुदामा कुशवाहा मध्य प्रदेश पिछड़ा वर्ग विभाग के महामंत्री लखनलाल शाह शामिल रहे । वहीं नगर पालिक निगम सिंगरौली के आयुक्त से औपचारिक मुलाकात नगर पालिक निगम सिंगरौली के कांग्रेस पार्षद तथा पूर्व अध्यक्ष प्रत्याशी शेखर सिंह ने सभी पार्षदों कांग्रेस नेताओं का परिचय क्रमवार तरीके से करवाया।
उक्त मौके पर पार्षद रामगोपाल पाल प्रेमसागर मिश्रा परमेश्वर पटेल चंद्रिका वर्मा रविन्द्र सिंह सहित कई अन्य सम्मानित जन उपस्थित रहे ।