शुभम शर्मा बने प्रियंका गांधी संगठन अखिल भारतीय के राष्ट्रीय सचिव

भीलवाड़ा (राजस्थान)।
प्रियंका गांधी संगठन अखिल भारतीय, इंडिया अलायंस द्वारा शुभम शर्मा को राष्ट्रीय सचिव (मुख्य निकाय, भारत) के पद पर नियुक्त किया गया है। संगठन ने नियुक्ति पत्र (संदर्भ संख्या: 01561, दिनांक 18 अगस्त 2025) जारी करते हुए कहा कि शुभम शर्मा को तत्काल प्रभाव से इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी पर कार्यभार सौंपा जा रहा है।
संगठन द्वारा जारी पत्र में उल्लेख किया गया कि “हमें आपको राष्ट्रीय सचिव के रूप में नियुक्त करते हुए प्रसन्नता हो रही है। आशा है कि आप भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाएँगे और श्री मलिकार्जुन खड़गे, श्रीमती सोनिया गांधी, श्री राहुल गांधी एवं श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा के नेतृत्व में PGSAI संगठन को मज़बूत बनाने में योगदान देंगे।”
नियुक्ति पत्र में यह भी कहा गया कि शुभम शर्मा से संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलने की उम्मीद है।