श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर हुई मटकी फोड़ प्रतियोगिता,

0 5,217

जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव कि रिपोर्ट,

डिंडोरी — श्री कृष्णा प्रगट उत्सव के अवसर पर ग्राम कुकर्रामठ मैं अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल संगठन के कार्यकर्ता एवं ग्राम वासियों के सहयोग से मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ो छोटे बड़े बालकों ने हिस्सा लिया और मटकी फोड़ने का प्रयास किया लेकिन सभी बालक अथक प्रयासों के बाद भी असफल रहे अंत में एक बालक राम भैया दुर्वासा ने बड़ी ही सूझबूझ के साथ मटकी फोड़ी तथा समिति के द्वारा निर्धारित 1001 रुपए की राशि उपहार स्वरूप प्राप्त किया अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल हिंदुओं के त्योहारों में ऐसी ही प्रतियोगिताओं का आयोजन करता रहता है जैसे गणेश उत्सव में बाल गणेशा कृष्ण जन्माष्टमी में मटकी फोड़ नवरात्र में शस्त्र पूजन एवं कन्या पूजन हनुमान चालीसा केंद्र की स्थापना नर्मदा जयंती के अवसर पर भंडारा एवं निशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन ऐसे ही विभिन्न धार्मिक एवं जन सेवा के कार्यक्रमों का आयोजन संगठन के द्वारा किया जाता है जिससे कि हमारे हमारे छोटे भाई बहन माताएं बहने बुजुर्ग सभी हिंदू समाज के लोग शामिल होते हैं और अपने धर्म के प्रति उत्साहित रहते हैं कार्यक्रम में मुख्य रूप से संगठन के जिला अध्यक्ष जितेंद्र विश्वकर्मा संगठन की महामंत्री पुरुषोत्तम प्रजापति हिंदू हेल्पलाइन के जिला अध्यक्ष जिनेंद्र सिंह एवं संगठन की जिला मंत्री विवेक जैन मुकेश विश्वकर्मा भवानी दुबे और ग्राम के पदाधिकारी उपस्थित रहे!

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment