सिहावल में खुलेआम बेची जा रही है कैंसर जनित थाई मागुर मछली जिम्मेदार बेखबर!

0 327

जिला ब्यूरो चीफ सीधी विनय कुमार त्रिपाठी की रिपोर्ट,

सीधी जिले के सिहावल ब्लॉक मुख्यालय में प्रशासन के नाक के नीचे दम कर कैंसर जैसे भयंकर और लाइलाज बीमारी को पैदा करने वाली थाई मगुर मछली खुलेआम बेची जा रही है, जहां प्रशासन द्वारा इसके पालन और विक्रय पर प्रतिबंध लगाया है वहीं जानबूझकर व्यापारियों द्वारा इसे खुलेआम पाला और बेचा जा रहा है, और यह बिके क्यों न, क्योंकि प्रशासनिक कार्यवाही तो दिखावे मात्र कि होती है | इस पर अभी तक ना तो कोई ठोस कदम उठाया गया है, और न हि कोई कड़ी वैधानिक कार्यवाही की गई है | नशे के गिरप्त मे आए नशाखोरों द्वारा चिकन और थाई मागुर मछली को बड़े चाव से पसंद कर अपने परिवार को बड़े संकट मे डाल रहे हैं और इसका पूर्ण रूपेड़ से जिम्मेदार प्रशासन ही है |

 

थाई मागुर मछली को बेचने वाले खुलेआम जगह जगह सार्वजनिक स्थलों मे बेरोकठोक बेच रहे हैं और बडे व्यापारी इसे अपनी गाड़ियों में भर भर कर सार्वजनिक स्थानों में संचालित नाजायज बूचड़खानो मांस की दुकानों में बेच रहे हैं | 

 

थाई मांगुर मछली लोगों की सेहत के लिए बेहद खतरनाक है | इसमें कैंसर पैदा करने वाले तत्व होते हैं भारत में इस पर बैन लगाया गया है, क्योंकि यह मछली इंसानों के साथ अन्य मछलियों के लिए भी खतरनाक है |

 

सीधी जिले में थाई मांगुर मछली प्रतिबंधित है। यह मछली स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए हानिकारक मानी जाती है, इसलिए इसे भारत सरकार द्वारा प्रतिबंधित किया गया है | मत्स्य विभाग द्वारा समय-समय पर इस मछली को जब्त करके नष्ट करने की कार्यवाही की जाती है |

विस्तार में:

प्रतिबंध:

थाई मांगुर मछली को भारत में राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण (एनजीटी) द्वारा प्रतिबंधित किया गया है | 

कारण:

इस मछली को स्वास्थ्य के लिए हानिकारक माना जाता है, और यह स्थानीय पारिस्थितिकी तंत्र को भी नुकसान पहुंचाती है | 

सीधी जिले में कार्यवाही:

सीधी जिले में, मत्स्य विभाग द्वारा पिछले महीने थाई मांगुर मछली को बेचने या पालन करने वालों के खिलाफ कार्यवाही की गई थी किंतु सिहावल प्रशासनिक अमला अभी तक क्यों मौन है |

जब्ती और विनष्टीकरण:

अधिकारियों ने रामपुर नैकिन और कुचवाही जैसे बाजारों में थाई मांगुर मछली बेचते हुए पाए जाने पर मछलियों को जब्त करके नष्ट किया था | 

सख्त हिदायत:

मत्स्य विक्रेताओं को सख्त हिदायत दी गई थी कि वे थाई मांगुर मछली का पालन या विक्रय न करें, अन्यथा उनके खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी |

 

सावधान रहें:

थाई मांगुर मछली को न खाएं क्योंकि यह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकती है | 

यदि आप इस मछली को कहीं भी देखते हैं, तो इसकी सूचना तुरंत मत्स्य विभाग या स्थानीय प्रशासन को दें |

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment