प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस सीधी में स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन,

संजय गांधी स्मृति शासकीय महाविद्यालय सीधी में हर घर तिरंगा हर घर स्वच्छता कार्यक्रम के अंतर्गत 13 अगस्त 2025 को महाविद्यालय के पुराना भवन में स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राम नारायण स्वर्णकार की अध्यक्षता में एवं प्रोफेसर राकेश कुमार प्रजापति, संयोजक साफ़-सफ़ाई एवं स्वच्छता समिति के संयोजकत्व में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. के.एस. नेताम, डॉ. अरविंद कुमार त्रिपाठी, डॉ. विनोद कुमार प्रजापति, डॉ. उमाकांत साहू, डॉ. रविन्द्र नाथ सिंह, डॉ. वरुण कुमार सिंह, डॉ. भोला सिंह, डॉ. अरुणा सिंह, डॉ. ग़ुलाम मोहिउद्दीन, अतिथि विद्वान एवं बड़ी संख्या में छात्र छात्राएँ उपस्थित रहे।