Breaking News

पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय चुरहट में नशामुक्त भारत की शपथ दिलाई गई,

0 240

पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय चुरहट जिला सीधी में भारत सरकार शिक्षा मंत्रालय, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, महानिदेशक नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के दिशा निर्देशों तथा नवोदय विद्यालय समिति भोपाल संभाग के उपायुक्त श्री आर के वर्मा, सहायक आयुक्त श्री लेखराज मीणा, सहायक आयुक्त एवं संकुल प्रभारी श्रीमती दीक्षा ज्योति मिश्रा के निर्देशन में प्राचार्य डॉ डी के त्रिपाठी द्वारा” नशा मुक्त भारत“ के लिए सामूहिक शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के दौरान श्रीमती रिचा पीजीटी इतिहास ने नशा मुक्ति पर अपने विचार साझा किया। जिसमें उन्होंने कहा कि नशा मन और शरीर को खोखला बना देता है। नशा न केवल व्यक्ति अपितु परिवार समाज और राष्ट्र सभी को पथभ्रष्ट करता है। नशे ने परिवारों को तोड़ा है और घरेलू हिंसा को बढ़ावा दिया है। अतः नशा मुक्ति के लिए न केवल स्वयं जागरूक हो अपितु समाज को भी इस ओर अग्रसर करें।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में वरिष्ठ शिक्षक एसके तिवारी( पीजीटी केमेस्ट्री) एवं श्री रुपेश चौधरी, श्री अजीत पांडे, श्रीमती नमिता पांडे, श्रीमती सुजाता, श्री आरपी पटेल एवं सभी शिक्षकों का योगदान रहा।

प्राचार्य द्वारा यह सभी को सूचित किया गया कि कक्षा छठवीं के प्रवेश प्रक्रिया की तिथि 27 अगस्त तक बढ़ा दी गई है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment