’हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत आयोजित हुई बाइक रैली

0 211

(रिपोर्ट–भगवती प्रसाद दुबे, जिला ब्यूरो–मंडला)

मंडला में आयोजित हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता रैली, केबिनेट मंत्री श्रीमती संपतिया उइके, सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते और जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम के साथ प्रशासन और अन्य लोग शामिल हुए हैं l 

आजादी के 79वे वर्षगांठ को मनाने के लिए अनेक आयोजन किए जा रहे हैं। इसी क्रम में हर घर तिरंगा हर घर स्वच्छता अभियान की जागरूकता के लिए 11 अगस्त को बाइक रैली का आयोजन किया गया। बाइक रैली का प्रारंभ पुलिस लाइन से हुआ। पीएचई मंत्री श्रीमति संपतिया उईके, सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते और जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम, नगर पालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा, कलेक्टर सोमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस रैली में भाग लेने वाले बाइक सवारों ने अपनी बाइक पर तिरंगा झंडा लगाकर जिले के प्रमुख मार्गों पर भ्रमण किया। बाईक सवारों ने भारत माता की जय के नारों से ’हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता’ अभियान के लिए लोगों के सामने जागरूकता प्रसारित की। यह रैली नेहरू सस्मारक, लालीपुर, चिलमन चौक, रेडक्रॉस,बैगा बैगी चौक होते हुए पुलिस लाईन ग्राउंड में संपन्न हुई। पुलिस बैंड के द्वारा देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति के साथ बाइक रैली प्रारंभ की गई। ’स्वच्छ भारत मिशन’ के अंतर्गत ’स्वच्छ रहेंगे, स्वच्छता के प्रति सजग रहेंगे’ हस्ताक्षर अभियान में सभी ने हस्ताक्षर भी किए। इस अवसर पर प्रफुल्ल मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य शैलेष मिश्रा, सहायक कलेक्टर आकिप खान, अपर कलेक्टर राजेंद्र कुमार सिंह सहित पुलिस बल तथा आमजन उपस्थित थे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment