Breaking News

पंचायत चुनाव में मुख्य मुद्दा, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं पर होगा फोकस,__आम आदमी पार्टी 

0 562

बीना /सोनभद्र – आम आदमी पार्टी ने सोनभद्र में पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। विधानसभा अध्यक्ष दिनेश पटेल की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में संगठन प्रभारी नीरज पांडे मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

पार्टी ने शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी और सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं को चुनाव का मुख्य मुद्दा बनाने का निर्णय लिया है। संगठन प्रभारी नीरज पांडे ने स्थानीय समस्याओं को उजागर किया। उन्होंने बताया कि रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक के भराहियां गांव में सड़क न होने से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई। एम्बुलेंस दो किलोमीटर दूर खड़ी रह गई और मरीज को खटिया पर ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मृत्यु हो गई।

विधानसभा अध्यक्ष दिनेश पटेल ने कहा कि सरकारी स्कूलों में प्रशिक्षु कर्मियों के भरोसे शिक्षा चल रही है। अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी से बिना जांच के दवाइयां दी जा रही हैं। पार्टी इन मुद्दों को लेकर हर घर संपर्क अभियान चलाएगी।

बैठक में जिलाध्यक्ष रमेश गौतम, संरक्षक राजेंद्र प्रसाद, जिला उपाध्यक्ष राजकुमार मौर्या समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रदेश प्रभारी सांसद संजय सिंह के निर्देश पर यह बैठक मऊ कला बुद्ध विहार में आयोजित की गई। प्रदेश में स्कूल बचाने की लड़ाई जारी रखेंगे। बैठक में संरक्षक राजेंद्र प्रसाद,जिला उपाध्यक्ष राजकुमार मौर्या, नीतीश कुमार, शंभू नाथ, परदेशी पटेल, रविन्द्र पटेल, अशोक कुमार, श्याम सुंदर, प्रेम प्रकाश चौरसिया, मनीष पांडे, नित्यानंद चौबे, मनोज विश्वकर्मा, राजेश, विनोद, सुनील, विकास, अनिरुद्ध, विक्रम, शमशाम, प्रेम कन्नौजिया, ललित पटेल, सुरेंद्र पटेल, राजेंद्र कन्नौजिया आदि उपस्थित रहे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment