स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से लीनेस क्लब कामाख्या सीधी द्वारा आयोजित की गई स्तनपान जागरूकता की गतिविधियाँ

0 365

विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर सीधी जिले में 6 अगस्त को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बबीता खरे एवं जिला चिकित्सा अधिकारी -1 जिला चिकित्सालय सीधी डॉ सुनीता तिवारी एवं मातृ स्वास्थ्य समन्वयक श्रीमती रश्मि सोनी एवं लीनेस क्लब कामाख्या सीधी की अध्यक्ष मिश्रा नर्सिंग हॉस्पिटल सीधी डॉ बीना मिश्रा के सहयोग से ग्राम कोठार सरपंच श्रीमती सुनीता सिंह के नेतृत्व में स्तनपान जागरूकता का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक, स्लोगन, भाषण, शपथ, सखी मिलन समारोह ,राखी बांधकर उपस्थित जन समुदाय को स्तनपान के महत्व को समझाया गया। स्तनपान सखी बनाकर राखी बांधकर उपस्थित महिलाओं से स्तनपान को प्रोत्साहित करने का वचन लिया गया। इस जन-जागरूकता कार्यक्रम में शर्मिला सिंह, वर्षा सिंह, मिनाक्षी द्विवेदी, आराधना सिंह, अंजू शर्मा, नीलम अंसारी, नीतू गुप्ता, रेखा स्वरूप, तारा तिवारी, रश्मी सोनी, सपना सिंह, सुनीता सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment