Breaking News

अमिलिया सहकारी खाद केंद्र में अव्यवस्था का मेला, घंटों लाइन में रहे खड़े किसान हुए परेशान

0 224

जनपद सिहावल क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत अमिलिया के सहकारी खाद केंद्र में यूरिया और डीएपी वितरण के दौरान भारी अव्यवस्था देखने को मिली। खाद लेने के लिए सुबह से ही किसानों की लंबी कतारें लगीं, इस दौरान कई लोगों के बीच वाद-विवाद भी हुआ। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन सिस्टम पहले ही पूरी तरह फेल हो चुका था।

मुख्यमंत्री की लाडली बहना योजना से जुड़ी महिलाएं भी कई घंटों से लाइन में खड़ी इंतजार करती रहीं, मगर कोई बड़ा प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। सत्ता पक्ष के नेता और जनप्रतिनिधि भी किसानों की इस समस्या से दूरी बनाए रहे, जबकि विपक्ष ने भी कोई धरना-प्रदर्शन या ठोस कदम नहीं उठाया।

किसानों का कहना है कि अगर समय पर और व्यवस्थित तरीके से खाद उपलब्ध नहीं कराया गया, तो उनकी फसल पर बुरा असर पड़ेगा, जिससे सीधा नुकसान ग्रामीण अर्थव्यवस्था को होगा।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment